Sagar Adani: कौन हैं सागर अडानी ? कैसे आया गौतम अडानी के साथ नाम, किस चीज का लगा है आरोप

Sagar Adani

Sagar Adani: अमेरिका के अदाणी समूह पर आरोप लगाने के बाद एक नाम की चर्चा जोरों पर हो रही है। वह नाम गौतम अदाणी के भतीजे सागर अदाणी का। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक अदाणी और सात अन्य प्रतिवादियों के खिलाफ धोखाधड़ी के कई आरोप लगाए गए हैं। इसमें सागर भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने दावा किया कि गौतम अदाणी साहित इन सात लोगों ने इस प्रोजेक्ट को हासिल करने के लिए करीब 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी थी। हालांकि अदाणी समूह ने इन आरोपों को खारिज किया है।

Sagar Adani: आइए जानते हैं कि कौन है सागर अडानी ?

सागर अडानी अडानी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्ट हैं।कंपनी की अहम जिम्मेदारियां उनके कंधों है। अडानी के ग्रीन एनर्जी के कारोबार को तेजी से बढ़ाने के पीछे उनका ही दिमाग है। अगर रिश्ते ही बात करें तो वो गौतम अडानी के भतीजे लगते हैं। अमेरिका में पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2015 से वो अडानी समूह के साथ जुड़ गएय उन्होंने अमेरिका का ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है।

सागर अडानी ने अपने करियर की शुरुआत प्रोजेक्ट के तौर पर किया था। बाद में उन्हें अडानी ग्रीन एनर्जी की पूरी जिम्मेदारी सौंप दी गई। उनकी जिम्मेदारी अडानी ग्रीन एनर्जी को सोलर और विंड पोर्टफोलियो का विस्तार करना है। अडानी ग्रीन के ओवरसीज और फाइनेंस की कमान खुद सागर अडानी संभाल रहे हैं।

Sagar Adani: 2023 में भी सागर अडानी के खिलाफ सर्च वारंट जारी किया गया था

सागर अडानी पर अमेरिका में अपनी एक कंपनी को कॉन्ट्रेक्ट दिलाने के लिए 250 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने और इस मामले को छिपाने का आरोप लगा है। वहीं मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2023 में भी सागर अडानी के खिलाफ सर्च वारंट जारी किया गया था।

उस वक्त FBI के विशेष एजेंट ने सागर अडानी के खिलाफ सर्च वारंट जारी किया था। उनपर ग्रैंड जूरी के साथ-साथ भारत सरकार के अधिकारियों को रिश्वत और दलाली के भुगतान से जुड़े मामले में वारंट जारी किया गया था। सर्च वारंट जारील करने वाली एफबीआई के स्पेशल एजेंट ने उनके इलेक्ट्रिकल डिवाइस भी अपनी कस्टडी में ले लिए थे।

Sagar Adani: किस चीज का लगा है आरोप ?

इस बार भी आरोप है कि सागर अडानी ने कथित तौर पर रिश्वत के बारे में जानकारी ट्रैक करने के लिए अपने सेलफोन का इस्तेमाल किया था।

बता दें, अदालती रिकॉर्ड के अनुसार, साजिश में शामिल रहे कुछ लोग गौतम अदाणी को निजी तौर पर न्यूमैरो उनो यानी नंबर वन और द बिग मैन कोड नाम से बुलाते थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर पर भारत में एक सौर ऊर्जा परियोजना को सुरक्षित करने के लिए एक योजना बनाने और 750 मिलियन डॉलर की बॉन्ड पेशकश के दौरान निवेशकों को गुमराह करने का आरोप है, जो अमेरिकी निवेशकों से लगभग 175 मिलियन डॉलर जुटाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *